राजनीतिराज्य

महाराष्ट्र से शुरू होगी भाजपा की हकालपट्टी की शुरुआत!

SG   मुंबई

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सत्ता के बल पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम कर रही है। आज देश बड़ी उम्मीदों से महाराष्ट्र की ओर देख रहा है और देश महाराष्ट्र की जनता पर भरोसा कर रहा है। शाहू, फुले, आंबेडकर ने प्रगतिशील विचार दिए हैं। अब फिर वही काम होगा। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की प्रक्रिया महाराष्ट्र से ही शुरू होगी, ऐसा विश्वास महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जताया। कल यशवंत राव चव्हाण सेंटर में महाविकास आघाड़ी के नेता उपस्थित थे। इस बैठक में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विरोधी पक्ष नेता अजीत पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, विधान परिषद विरोधी दल नेता अंबादास दानवे, पूर्वमंत्री छगन भुजबल, शेकाप के नेता जयंत पाटील, एकनाथ खडसे आदि उपस्थित थे। पटोले ने आगे कहा कि महाविकास आघाड़ी सत्ता में आने के लिए नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट है।

`संयुक्त ताकत पर आघाड़ी पुन: सत्ता में आएगी’
इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि मविआ की सरकार जब सरकार गिराई गई, तो अच्छा काम कर रही थी। लेकिन आज प्रदेश में स्थिति मविआ के पक्ष में है। विधान परिषद और विधानसभा के उपचुनाव इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। ग्रामीण भाग में भाजपा कहीं नहीं है। मविआ ने एकत्र चुनाव लड़ा तो लोकसभा की ३८ और विधानसभा की १८० सीटें जीत सकती है। राज्य में आघाड़ी पुन: सत्ता में आएगी, ऐसा विश्वास थोरात ने व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram