राज्यवायरल न्यूज़

केंद्र की मदद से पर्यटन को बढ़ावा देकर ,उत्तराखंड में ऐसे रोजगार पैदा करेंगे: सीएम पुष्कर

Pb

दून शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नलकूप के माध्यम की जा रही, जिससे भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। सौंग बांध पेयजल परियोजना से दून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।

सीएम ने कहा, सौंग बांध पेयजल परियोजना से दून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। दून शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नलकूप के माध्यम की जा रही, जिससे भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। दून की बढ़ती आबादी के कारण पेयजल की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भविष्य की मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं होगी।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

इस समस्या को देखते हुए भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए सौंग नदी पर पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना के निर्माण से 150 एमएलडी पेयजल 10 लाख आबादी को उपलब्ध होगा। भूजल स्तर बढ़ने से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही नलकूपों के संचालन व रखरखाव संबंधी व्यय में भी कमी आएगी। निर्माण से झील का निर्माण होगा।

 

इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देहरादून जिले के 10 गांवों की 15,000 आबादी को सौंग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी। परियोजना के लिए तकनीकी, वन भूमि हस्तांतरण समेत अन्य आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के के पुनर्वास पर 247 करोड़ की राशि राज्य सरकार खर्च करेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram