हिमाचल प्रदेश

बिहार में इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार, राहुल की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल CM सुक्खू का दावा

मोतीहारी में राहुल की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री सुक्खू का दावा

शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह दिल्ली से बिहार पहुंचे और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वह यहां का माहौल और अपार जनसमर्थन को देखकर हैरान हैं। श्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने कई राज्या में प्रचार किया, पर जैसा महासैलाब इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के पक्ष में बिहार में उमड़ रहा है, वह एनडीए के होश उड़ा रहा है। बिहार के मोतीहारी में मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी के साथ एक खुली जीप में सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे।

बिहार में चूंकि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे लिए राहुल गांधी वहां पर वोटरों के अधिकार को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। सीएम बुधवार को शिमला से दिल्ली गए थे औरअभी उनका दो-तीन दिनों तक राहुल गांधी के साथ ही इस यात्रा में शामिल रहेंगे। इसके बाद उनका रविवार या सोमवार तक वापस लौटने का कार्यक्रम है। बिहार से वह सीधे दिल्ली आएंगे और फिर वहां से वापस शिमला लौटेंगे। यहां सोमवार को विधानसभा के सत्र में वह शामिल रहेंगेे, क्योंकि यहां आखिरी दो दिनों तक विधानसभा की बैठकें होंगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram