उत्तराखंड: पीएम मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को जल्द अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात मिलेगी। मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहे चार मंजिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चार मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल को सब जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में मशीनों की स्थापना का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

