उत्तराखंड

Uttarakhand News: CM धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ देख लगवाया ब्रेक; झनकट में लोगों से मिले, सुनी समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमत्ता (Nanakmatta) जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला (Convoy) रुकवाया और उनसे मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनकर समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए .

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जनता से आत्मीय संवाद करते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. सड़क किनारे काफिला रोककर आमजन से सीधे संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response