चढ़ावा चोरी पर दो दिन में चार्जशीट, SC में बोली यूपी सरकार, SIT ने जमा करवाई स्टेटस रिपोर्ट

अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि दो दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में पहली गिरफ्तारी के 90 दिन 25 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। अगर इससे पहले चार्जशीट दाखिल नहीं हुई, तो आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल सकती है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बैंच के सामने तुषार मेहता ने कहा कि हम दो दिन में चार्जशीट दाखिल कर देंगे। उन्होंने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने भी जांच की स्टेटस रिपोर्ट जमा कर दी है। बैंच ने इस रिपोर्ट को भी देखा।
राम मंदिर में 70 नहीं 105 बार हुई चढ़ावा चोरी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य
सबूतों की जांच कर आरोपियों की पहचान की है।



