क्राइम

56 साल के एक ज्वैलर ने दी थी मुकेश अंबानी को जान से मरने की धमकी

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार हो गया है। जी हां 56 वर्षीय एक जौहरी ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में नौ धमकी भरे फोन किए थे, जिसमें इस शख्स ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने जानकारी दी कि जौहरी को सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ज्वैलर बिष्णु विदु भौमिक को धमकी भरे फोन करने के लगभग तीन घंटे बाद दोपहर करीब 1:30 बजे उपनगरीय दहिसर से गिरफ्तार किया गया। वह दक्षिण मुंबई में एक आभूषण की दुकान चलाता है।
क्या है पूरा मामला
ज्वैलर बिष्णु विदु भौमिक ने सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरगांव स्थित रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर नौ कॉल किए और अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने गालियां और अशोभनीय शब्द भी इस्तेमाल किए थे।
अधिकारी ने विस्तार से बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, भौमिक ने यह पहली बार नहीं किया है। बल्कि इससे पहले भी उसने इसी तरह के कॉल किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस कॉल करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram