Wednesday, October 9, 2024

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 July 2022: कुंभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, मेष समेत इन 2 राशियों को रखना होगा सेहत का ख्याल

HIGHLIGHTS

  • मिथुन राशि वालों की मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी
  • सिंह राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा
  • वृश्चिक राशि वालों को आएगी कठिन कार्यों को पूरा करने की हिम्मत

Aaj Ka Rashifal 30 July 2022: 30 जुलाई को सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। शाम 7 बजकर 1 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 30 जुलाई को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा, बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। आपकी आमदनी बढ़ेगी आज ज्यादा लाभ कमाने के योग हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके जीवन में बदलाव लाएगा, बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेंगी। कोई दोस्त आपसे मिलने आ सकता है।

मिथुन राशि

आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर खरीदने के लिए दिन शुभ है।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नवविवाहित आज कहीं बाहर घूमने जाएंगे। अधूरे काम पूरे करने में आप सक्षम रहेंगे। परिवार में कोई आपसे सलाह लेगा।

कन्या राशि

आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं। तनाव कम करने के लिए शांत जगह पर जाएंगे।

तुला राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशि

किसी को दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने की हिम्मत आयेगी। आज आपका दिन बेहद लाभदायक रहेगा। आज आप सत्संग में शामिल होंगे।

धनु राशि 

आज आपका दिन जीवन में नई दिशा देगा। राजनीतिक लोग उच्चाधिकारियों से जुड़ेंगे। आज आपसे कोई मदद मांगेगा। पारिवारिक जीवन मधुर होगा।

मकर राशि

क्लासमेट किसी टॉपिक में आपकी सहायता लेंगे। आपकी पहचान नए लोगों से होगी। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ज्वैलरी के कारोबारियों को लाभ होगा।

कुंभ राशि

आज आपको ज्यादा लाभ होने के योग हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप मानसिक मेहनत करने का मन बनाएंगे।

मीन राशि

आज आप किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। आज आपको संतान सुख मिलेगा। शिक्षकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा।