Uncategorized

आखिरी साल का कमाल टैक्स फ्री शिमला…:चुनावी बजट

224 करोड़ का बजट

इस बार…

पिछले साल से ज्यादा पैसा

-शिमला
चुनावी वर्ष में इस बार नगर निगम ने 224.14 करोड़ रुपए का टैक्स फ्री बजट पारित किया है। इसी वर्ष जून माह में चुनी गई नगर निगम का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है और इससे पहले चुनाव होने को हैं। महापौर सत्या कौंडल ने अपने कार्यकाल का तीसरा और इस बार की चुनी गई नगर निगम का अंतिम बजट प्रस्तुत किया। नगर निगम के इस बजट में 15.99 लाख रुपए का व्यय आय से कम प्रस्तावित किया गया है। वित्त वर्ष 2021-22 के क्लोजिंग बैलेंस 1817.13 लाख रुपए आगामी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरंभिक शेष के रूप में रखा है, जिसका वहन तदानुसार आय-व्यय को दृष्टिगत रखते हुए किया जाएगा।

बजट में राजस्व आय 2303 लाख, सौंपे गए राजस्व व कंपनसेशरन से 6796 लाख, निगम की संपत्तियों की किराये की आय 799.40 लाख, फीस और यूजर चार्जिज से 2411.06 लाख, सेल्ज और हायर चार्जिज से 17.45 लाख, राजस्व ग्रांट कंट्रीब्यूशन और सबसिडिज से दो लाख, इनवेस्टमेंट से आय 5 लाख, ब्याज पाने से 67 लाख, अन्य आय से 29 लाख, पूंजीगत आय में ग्रांट्स कंट्रीब्यूशन से 22430.18 लाख, राजस्व आय में स्थापना एक्सपेंसिज से 8034.81 लाख, प्रशासकिय खर्च से 317 लाख, आपरेशन व मैनटेनेंस से 3130 लाख, ब्याज व वित्त चार्जिज से 0.80 लाख, राजस्व ग्रांट, कंट्रीब्यूशन एंड सबसिडी से 32 लाख, प्रीरियर पीरियड आईटम पर 1 लाख, पूंजीगत व्यय पर 2640.50 लाख, कैपिटल वर्क इन प्रोग्रेस पर 8199.08, स्टॉक इन हैंड पर 50 लाख का प्रावधान किया गया है। नगर निगम द्वारा प्रस्तुत यह बजट पिछले वर्ष की अपेक्षा 2 करोड़ अधिक है, लेकिन पिछले वर्ष के प्रस्तावित बजट के बावजूद रिवाईजड बजट बहुत कम रहा है…(एचडीएम)

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram