राज्यवायरल न्यूज़

Kullu Flood: बिजनेस पार्टनर को बचाकर खुद मौत के मुंह में चली गई विनिता, आज लौटना था दिल्ली, लेकिन किस्मत को कुछ और ही था मंजूर

Kullu Flood: बिजनेस पार्टनर को बचाकर खुद मौत के मुंह में चली गई विनिता, आज लौटना था दिल्ली, लेकिन किस्मत को कुछ और ही था मंजूर

कुछ लोग इस दुनिया को छोड़ने से पहले दूसरे लोगों के लिए ऐसा काम कर जाते हैं कि वे मरने वाले शख्स को ताउम्र नहीं भूल पाते। ऐसा ही कुछ गाजियाबाद की रहने वाले विनिता चौधरी ने किया है। विनिता अपने बिजनेस पार्टनर को बचाकर खुद मौत के मुंह में चली गई। बादल फटने के बाद ब्रह्मगंगा नाले (मणिकर्ण, कुल्लू)में सैलाब आ गया। सैलाब ब्रह्मगंगा में चल रहे कसोल हाइड रिजॉर्ट नामक कैंपिंग साइट की तरफ बढ़ा। अचानक पानी बढ़ता देख विनिता बिजनेस पार्टनर अर्जुन फारसवाल को बचाने के लिए दौड़ी। इसमें वह कामयाब भी हो गई। हालांकि, पानी के सैलाब में अर्जुन घायल हो गया, लेकिन अर्जुन को बचाते-बचाते पानी विनिता को बहाकर ले गया। विनिता चौधरी (25) पुत्री विनोद डागर, गांव निस्तौली, नियर टिला मोड़, लोनी रोड, गाजियाबाद यहां बतौर प्रबंधक का काम देख रही थीं। बुधवार को उन्हें दिल्ली जाना था।इसके बाद यहां दूसरे लोगों की शिफ्ट लगनी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विनिता का बिजनेस पार्टनर हादसे में घायल हुआ है। उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया है।बताया जा रहा है कि वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। विनिता ने पर्यटन व्यवसाय में कोर्स किया था। वह पर्यटन से संबंधित कार्य बेहतर तरीके से कर रही थी।इस संबंध में विनिता चौधरी के मामा सुभाष सिद्धू ने कहा कि हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

ब्रह्मगंगा नाले में मां-बेटा भी बह गए हैं। वीरेंद्र पुत्र तीर्थ राम, निवासी शांगणा, मणिकर्ण लापता है। वीरेंद्र ब्रह्मगंगा पावर प्रोजेक्ट का कर्मचारी है। इनकी तलाश की जा रही है।मंगलवार रात से बुधवार शाम तक सबसे ज्यादा बारिश धर्मशाला में 122 और सोलन जिले के नालागढ़ में 106 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 और 30 जुलाई को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तीन अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram