क्राइम

मीरांपुर में चार बच्चों की माँ प्रेमी के साथ फरार,पति ने प्रेमी और पत्नी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

मीरापुर। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर का सामान लेकर फरार हो गई, पीड़ित पति ने प्रेमी और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कस्बे के एक मौहल्ले से एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया गया कि महिला के चार बच्चे भी हैं। विवाहिता अपने बच्चो को छोड़ अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर कैद हुई कि घर छोड़ कर फरार हो गई। उसे न तो अपने छोटे-छोटे बच्चों की परवाह रही और न ही अपने पति की। बताया गया कि महिला के घर उसके प्रेमी का काफी आना जाना लगा रहता था जिस कारण वह पति की गैर मौजूदगी में अपने बच्चो को छोड प्रेमी संग फरार हो गयी। पीड़ित पति ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram