राज्यवायरल न्यूज़

चुरू: एप के जरिए ऑनलाइन चल रहा था जुआ, पुलिस ने मौके से 16 लोगों को किया गिरफ्तार, 156 मोबाइल जब्त

राजस्थान के चुरू में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस ने सोमवार (19 जुलाई) को चुरू शहर में एक मोबाइल एप पर ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आरोपियों से कुल 156 मोबाइल फोन, पांच पावर बोर्ड, 37 चार्जर जब्त किए गए।76 लाख रुपये का हिसाब मिला

पुलिस के मुताबिक, इनके विभिन्न रजिस्टरों में लगभग 76 लाख रुपये का हिसाब मिला व एप के वॉलेट में भी 20 लाख रुपये मिले।

 

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

चूरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर दो टीमों ने बूटियां निवासी श्रवण कुमार व शीश राम के अलग-अलग मकान पर छापा मारा गया।

16 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार के घर में एक कमरे में सात लोग 67 मोबाइल और शीश राम के घर में नौ लोग 89 मोबाइल रखकर ऑनलाइन जुआघर चला रहे थे। सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री जब्त की गई।

 

एप के निर्माताओं की संलिप्तता का लगाया जा रहा पता

अधिकारी ने कहा कि चुरू के थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर इस प्रकार से जुआ खेलने के लिए मंच प्रदान करने वाली मोबाइल एप के निर्माताओं की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

 

योजना बनाकर होता रहा खेल

पुलिस के बयान के अनुसार, ये लोग एप के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन खेले जाने वाले खेलों में समूह बनाकर उसमे शामिल होते हैं, बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल कर उससे रुपये लगवाते हैं और फिर उसे हरवा कर विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यमों से रकम प्राप्त कर लेते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram