राज्यवायरल न्यूज़

उत्तराखंड: रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, किसानों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड: रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, किसानों ने किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी जिला भ्रमण पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे हैं। यहां से कार से गांधी पार्क पहुंचेंगे और रोड शो के जरिये आम जनता एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन करेंगे। विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिफ्तार कर गदरपुर ले गई है। प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन चडूनी ग्रुप के हैं। इन्हें ही गिरफ्तार किया गया है।

 

 

सीएम धामी का रोड शो, दिखा खासा उत्साह

रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई।रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और बिजली उत्पादन में नंबर वन होगा।

 

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है।अपने निजी आवास में करेंगे रात्रि प्रवास

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से पंतनगर रवाना हो गए और पंतनगर विवि के गांधी हाल में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने एनेक्सी अतिथि गृह में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

 

एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे 24 जुलाई की सुबह नौ बजे एनेक्सी अतिथि गृह पंतनगर से कार से विधानसभा किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे।

 

श्री गुरूद्वारा साहिब नानकमत्ता में में मत्था टेकने के बाद खटीमा विधानसभा में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के बाद शहीद पार्क में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन करने के साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करेंगे।

 

 

वे फाइबर कंपनी के अतिथि गृह में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बैठक करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के बाद निजी आवास ग्राम नगरा तराई खटीमा में रात्रि विश्राम करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram