Wednesday, October 9, 2024

खेलराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

मीराबाई ने रचा इतिहास: भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन, इस ओलंपिक में देश का पहला मेडल

मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक जीत लिया है। टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए कई अच्छी खबर आ रही है। 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। Couldn’t have asked for a happier start to #TokyoOlympics! India is elated by her stupendous performance. Her success motivates every Indian, says PM

 

(Pic source: https://t.co/tZi5Mj54x0) pic.twitter.com/RymwUDUNTm — ANI (@ANI) July 24, 2021 चानू से इस स्पर्धा में मेडल की उम्मीद थी जिस पर वह खरी उतरीं। उन्होंने 49 किग्रा कैटेगरी में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजह का भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर 202 किलोग्राम भार उठाया।

 

भारोत्तोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक जिताया था। उस समय कर्णम ने कुल मिलाकर 240 किलोग्राम भार उठाया था। तब उन्होंने स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भारत उठाकर ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला बनी थीं।