अंतरराष्ट्रीय

आग:ICU में भर्ती 82 मरीजों की मौत, 100 से ज्यादा घायल; जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग

इराक के बगदाद में कोविड अस्पताल में आग लगने से 82 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग इराक की राजधानी बगदाद के इब्न अल-खतीब अस्पताल में रविवार को लगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां अचानक शॉर्ट-सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। आग लगने से पास ही रखा ऑक्सीजन टैंक फट गया और आग पूरे अस्पताल में फैल गई।थोड़ी देर में अस्पताल का इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) भी आग से घिर गया और इसमें फंसे लोगों ने खिड़की से नीचे कूदना शुरू कर दिया। अस्पताल में अपने भाई से मिलने आए अहमद जकी ने बताया कि आगजनी की शुरुआत एक विस्फोट के साथ हुई थी। मरने वालों में अधिकतर वो मरीज शामिल हैं, जो वेंटिलेटर पर थे। दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

 

शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग धीरे-धीरे पूरे अस्पातल में फैल गई।इराकी प्रधानमंत्री बोले- जिम्मेदार अधिकारियों को सजा मिलेगी

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बगदाद स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा अस्पताल के मैनेजर और मेंटेनेंस इंजीनियर को भी हटा दिया गया है। हादसे के बाद इराकी प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लापरवाही की है, उन्हें इसकी सजा जरूर दी जाएगी। उन्होंने इराक की जांच एजेंसी को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया

इस हादसे का बाद बगदाद के लोग सड़कों पर उतर आए और घटना के जिम्मेदार लोगों पार कार्रवाई की मांग की। लोगों ने अस्पताल में फायर सेफ्टी उपकरण न होने का आरोप भी लगाया। इराक पर लंगे प्रतिबंधों की वजह से वहां का स्वास्थ्य विभाग वैसे ही दशकों पीछे चला गया है। कोरोना वायरस की स्थिति में भी वहां के हेल्थकेयर वर्कर्स को भारी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram