वायरल न्यूज़

सस्ता टीवी खरीदने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन, नए साल में हो जाएगा इतना महंगा

           ADD

देखिए शाकुंभरी रतन केंद्र में जाकर ठाकुर जी की पोशाक रंग बिरंगी और चुनिंदा रंगों में

Read news

सस्ता टीवी खरीदने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन, नए साल में हो जाएगा इतना महंगा

हाइलाइट्स:

नए साल में एलईडी टीवी और होमअप्लायंसेज की कीमत में करीब 10 फीसदी का इजाफे की संभावना

कॉपर, एल्युमीनियम और स्टील जैसे इनपुट मटीरियल्स की कीमत बढ़ोतरी

एलजी, पैनासोनिक और थॉमसन जैसी कंपनियां बढ़ाएंगी कीमतें

सोनी का कहना है कि वह अभी स्थिति की समीक्षा कर रही है

कंपनियों का कहना है कि कॉपर, एल्युमीनियम और स्टील जैसे इनपुट मटीरियल्स की कीमत बढ़ने और समुद्री तथा हवाई मालभाड़े में बढ़ोतरी से कीमतों का बढ़ना तय है। इसके अलावा ग्लोबल वेंडर्स की कमी के कारण टीवी पैनल्स (ओपनसेल) की कीमतों में दोगुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है।अगर आप एलईडी टीवी (LED TV) और रेफ्रिजरेटर तथा वॉशिंग मशीन जैसे अप्लायंसेज खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी कीजिए। आपके पास केवल 4 दिन बचे हैं। नए साल से इन चीजों की कीमत में करीब 10 फीसदी का इजाफा होने जा रहा है। कंपनियों का कहना है कि कॉपर, एल्युमीनियम और स्टील जैसे इनपुट मटीरियल्स की कीमत बढ़ने और समुद्री तथा हवाई मालभाड़े में बढ़ोतरी से कीमतों का बढ़ना तय है। इसके अलावा ग्लोबल वेंडर्स की कमी के कारण टीवी पैनल्स (ओपनसेल) की कीमतों में दोगुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से प्लास्टिक की कीमतों में तेजी आई है।

 

एलजी, पैनासोनिक और थॉमसन जैसी कंपनियों का कहना है कि उनके पास जनवरी से कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हालांकि सोनी का कहना है कि वह अभी स्थिति की समीक्षा कर रही है और उसने अभी तक कीमतों को बढ़ाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। पैनासोनिक इंडिया के प्रेजिडेंट और सीईओ मनीष शर्मा ने कहा, ‘कमोडिटी की कीमतों में तेजी से निकट भविष्य में हमारे प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा हो सकता है। मुझे लगता है कि जनवरी में ही कीमतों में 6-7 फीसदी तेजी आएगी और वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक यह 10-11 फीसदी तक जा सकती हैकितनी बढ़ेगी कीमत

एलजी इलेक्टॉनिक्स इंडिया 1 जनवरी से अपने सभी प्रोडक्टस की कीमत में कम से कम 7 से 8 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। एलजी इलेक्टॉनिक्स इंडिया के वीपी (होम अप्लायंसेज) विजय बाबू ने कहा कि जनवरी से हम टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर आदि की कीमतों में 7 से 8 फीसदी इजाफा करने जा रहे हैं। कच्च माल और कॉपर तथा एल्युमीनियम जैसे मेटल्स की कीमतों में तेजी आई है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से प्लास्टिक मटीरियल्स की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई।’

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram