राष्ट्रीय

भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरनाक

 

दिव्य प्रभात के पोर्टल में विज्ञापन लगवाए और अपने व्यवसाय को बढ़ाएं और आसमान की ओर दिव्या प्रभात के ग्रुप से अभी जुड़े 94588 77990

एक नजर विज्ञापन विज्ञापन की ओर

राजू चार्ट प्लाजा नई मंडी मुजफ्फरनगर

राजू chat प्लाजा, नई मंडी मुजफ्फरनगर
नई मंडी की सबसे प्रतिष्ठित दुकान Raju chat Plaza आइए दुकान पर और मजेदार खानों का लुफ्त उठाइए साफ-सफाई का भी रखा है पूर्ण तरह से ध्यान एक ही कॉल में ऑर्डर बुक करें और घर बैठे मंगाए खाने पीने का सामान हमारे यहां चार्ट, राज कचोरी, दही भल्ला पाव भाजी, गोलगप्पे पढ़िए पूरी खबर एवं चीला यह सामान मंगाने के लिए केवल एक ही कॉल करें और घर बैठे तुरंत पाएं मजेदार खाना जो आपकी taste ko कर देगा बरकरार अभी कॉल करें ऑर्डर करें केवल स्विगी और जोमैटो पर🌹

पढ़िए पूरी खबर

 

भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरनाक, देश इसके खिलाफ एकजुट हो : राहुल गांधी, कांग्रेस सभी राजभवनों पर करेगी प्रदर्शन

राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्र के रोल को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को देश की जनता से अपील की कि उसे लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना होगा। इस बीच कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यपाल के आचरण की निंदा करते हुए देश भर में राजभवनों के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। राजस्थान में कांग्रेस ने आज भी प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी ने रविवार को लोकतंत्र के लिए गंभीर संकट बताते हुए देश की जनता से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें एकसाथ आना होगा। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश लोकतंत्र के हिसाब से चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा राजस्थान की 8 करोड़ जनता का अपमान कर रही है, जिसने एक उम्मीद के साथ कांग्रेस की सरकार चुनी थी और भाजपा को सत्ता से बाहर किया था।

 

 

कांग्रेस नेता ने राजस्थान के सियासी संकट पर कहा कि पैसे के जोर पर कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा – ”देश कानून और संविधान से चलता है, सरकारें बहुमत से बनती और चलती हैं। भाजपा राजस्थान के 8 करोड़ लोगों का अपमान कर रही है।”

इस बीच राजस्थान के राजनीतिक संकट को देखते हुए कांग्रेस 27 जुलाई से देशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में राजभवन के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में राजभवन के बाहर भी धरना-प्रदर्शन होगा।

याद रहे शनिवार को कांग्रेस ने भाजपा के राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शनों का नेतृत्व पार्टी नेता कर रहे हैं, क्योंकि राजस्थान के मंत्री और विधायक होटल में रोके गए हैं।