क्राइमराज्यवायरल न्यूज़

दिल्ली पुलिस ने सात लाख के इनामी काला जठेड़ी को सहारनपुर से किया गिरफ्तार

संदीप उर्फ काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की तरफ से सात लाख का इनाम घोषित था। यह मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत के जठेड़ी गांव का रहने वाला है।धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की तरफ से सात लाख का इनाम घोषित था। उसपर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इन राज्यों में मोस्ट वांटेड था। पिछले दस माह में काला जठेड़ी के गिरोह ने इन राज्यों में 25 से अधिक हत्याओं को अंजाम दिया है।काला जठेड़ी का गैंग अभी सबसे बड़ा गैंग

 

पुलिस की मानें तो काला जठेड़ी का गैंग अभी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का सबसे बड़ा गैंग है। करीब 200 से अधिक बदमाश इस गैंग के सदस्य हैं। इस गिरोह पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और डकैती के दर्जनों मामलों को अंजाम देने के आरोप हैं। काला जठेड़ी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए स्पेशल सेल के उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है।गैंगस्टर काला जठेड़ी 12वीं तक पढ़ा है

 

हरियाणा के सोनीपत जिले में राई स्थित जठेड़ी गांव निवासी गैंगस्टर काला जठेड़ी 12वीं तक पढ़ा है और पहले वह केबल आपरेटर था। जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान पहली हत्या की थी, जिसके बाद से उसके कारनामों की फेहरिस्त लंबी होती चली गई। वह पहले कुख्यात अपराधी लारेंस बिश्नोई के लिए काम करता था, लेकिन अब वह खुद का गैंग चला रहा था। उसके नेपाल के रास्ते थाईलैंड भाग जाने की सूचना थी, लेकिन पुलिस तकनीक की मदद से उसका पता लगाने में जुटी हुई थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram