क्राइमराज्य

आफताब की पुलिस कस्टडी बढ़ना तय, पालीग्राफी टेस्ट की भी तैयारी; कोर्ट में आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली। चर्चित श्रद्धा मर्डर केस में लगातार हो रहे नए खुलासों से लोगों में सनसनी फैली हुई है। जब से आरोपित आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर 35 टुकड़ों में लाश को ठिकाने लगाने की बात स्वीकारी है तब से ही इस केस को लेकर पूरे देश में हलचल मची हुई है। इस केस की उलझी हुई गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन अभी तक मामले को लेकर ठोस सबूत नहीं मिले है। इसी सिलसिले में कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था, लेकिन अब दिल्ली पलिस इस रिमांड को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
सबूतों का अभाव
दरअसल पुलिस के मुताबिक इस केस में आफताब से और पूछताछ करना बाकी है। पुलिस आफताब से हर सिरे से पूछताछ कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है। बता दें कि सबूतों को अभाव के कारण दिल्ली पुलिस ने आफताब के नार्को टेस्ट कराने की भी तैयारी भी की है। इस टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट से अनुमति मांगी थी। दरअसल, जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया, वैसे ही पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित आफताब इस जांच को भटकाने की कोशिश करने लगा। आफताब की इस कोशिश के कारण पुलिस को सबूत जुटाने में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
अब तक पुलिस कहां तक पहुंची?
प्राप्त जानकारी के अभी तक की पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वालकर की हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए थे। इन टुकड़ों आफताब ने दिल्ली के महरौली के जंगल सहित कई जगहों पर फेंके थे। बता दें कि आफताब ने श्रद्धा वालकर का मर्डर करीब छह महीने पहले 18 मई को किया था। इसके अलावा अभी तक यह भी सामने आया है कि आरोपित ने मैदानगढ़ी के मडूनी तालाब में श्रद्धा के सिर को फेंका था। जिसके बाद इस तालाब की जांच पुलिस कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram