क्राइमराज्य

भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से एके -47 रायफल, विदेशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद

भदोही। नजदीकी रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास तथा हत्या की धमकी देने जैसे कई मामलों में फंसे पूर्व विधायक विजय मिश्रा (Ex MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
आगरा जेल में बंद विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा (Vishnu Mishra) की निशानदेही पर भदोही के गोपीगंज पुलिस ने विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप पर छापा मारकर एक एके-47 रायफल (AK-47 Rifle), चार मैगजीन, 375 गोली के अलावा विदेशी पिस्टल (Foreign Pistol) तथा पिस्टल के नौ कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में लिया है।
विष्णु मिश्रा के खिलाफ के खिलाफ उसके रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने 2020 में संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद उसके खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। उस मामले में तत्कालीन विधायक विजय मिश्र भी आरोपी था। ऐसे में पुलिस ने विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर लिया। विष्णु मिश्रा उसी समय से फरारी काट रहा था। उसकी तलाश में वाराणसी एसटीएफ (Varanasi STF) लगातार छापेमारी कर रही थी।
उसी बीच करीब आठ महीने पहले अनापुर में विष्णु के छिपे होने की सूचना मिली। जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वह वहां से फरार हो गया। उस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दिनों एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (SP Bhadohi) डा. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु की निशानदेही पर अत्याधुनिक हथियार, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram