राजनीति

अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्‍टाचार से पार पाना मुश्‍किल

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। भाजपा सरकार के रहते महंगाई और भ्रष्टाचार से छुटकारा मुश्किल है।किसान-गरीब की जिंदगी दूभर हो गई है। इस सरकार में केवल पूंजीघराने ही पनप रहे हैं। लगातार दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होती जा रही हैं। लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कर्ज और निराशा में डूबे परिवार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
अखिलेश ने शनिवार को महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक माह में आटा, दाल के दाम दस रुपये तक बढ़ गए हैं।
महंगाई की मार से देश का अन्नदाता किसान भी परेशान है। प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram