क्राइमराज्य

पहली पत्नी ने खोली अर्जुन बने वसीम की पोल, पत्नी को मायके छोड़कर हिंदू युवती को फंसाया

सीतापुर। अर्जुन बनकर हिंदू लड़की से शादी रचाने वाले वसीम पुत्र कय्यूम की पोल उसकी पहली पत्नी ने खोली। वह और उसके परिवारजन, वसीम को तलाशते हुए लखनऊ पहुंचे थे। नाम और धर्म बदलकर शादी करने का भेद खुल गया। असलियत पता चली तो तंबौर इलाके की युवती ने विरोध जताया तो वसीम मतांतरण का दबाव बनाने लगा। इसमें वसीम के परिवारजन भी उसका साथ दे थे।
अधिवक्ता ने कस्बा चौकी प्रभारी को फोन किया और लव जिहाद का मामला सामने आ गया। पुलिस ने धोखाधड़ी, मतांतरण व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर वसीम को जेल भेजा है। वसीम ने अपना नाम बदलकर अर्जुन सिंह चौहान पुत्र आलोक सिंह कर लिया था। हिंदू युवती ने उसने एक डिग्री कालेज में मुलाकात की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया।
पहली पत्नी से हैं दो बच्चे, कई वर्ष से था बाहर
कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कायस्थन टोला के वसीम की शादी हो चुकी है। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। वह पहली पत्नी को मायके में छोड़कर चला गया था। फिर वह वापस नहीं आया। काफी समय बीतने के बाद तक जब वसीम वापस नहीं आया तो पत्नी और ससुरालीजन ने तलाश शुरू की। खोजते-खोजते वह लोग लखनऊ पहुंचे तो वसीम की दूसरी शादी का पता चला।
अर्जुन बनकर लखीमपुर के मंदिर में की थी शादी
तंबौर इलाके की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वसीम ने अर्जुन बनकर लखीमपुर जिले के एक मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद वह युवती को साथ लेकर चला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया, वसीम ने 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से वह लखनऊ में रह रहा था। भेद खुलने पर युवती ने विरोध जताया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram