राजनीति

असम में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत, सिर्फ एक बोर्ड जीत पाई कांग्रेस, आप ने भी मारी एंट्री

 

 गुवाहाटी

असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में हुए नगरपालिका बोर्ड चुनावों में भारी जीत दर्ज की। जहां भगवा पार्टी ने 80 नगरपालिका बोर्ड में से 75 में जीत हासिल की, तो वहीं उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने दो बोर्ड जीते। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो नगरपालिका बोर्डों पर कब्जा किया और विपक्षी कांग्रेस सिर्फ एक बोर्ड जीतने में सफल रही। 80 नगरपालिका बोर्डों के लिए मतदान छह मार्च को हुआ था। इनमें से 57 वार्डों में निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे, जबकि राज्य भर के 920 वार्डों में मतदान हुआ था।

भाजपा के 825, कांग्रेस के 706, अगप के 243 और 758 निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ कुल 2532 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा उम्मीदवारों ने 742 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि अगप ने 65 वार्डों में जीत हासिल की। विपक्षी कांग्रेस ने 71 वार्डों में जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी (आप) ने लखीमपुर और तिनसुकिया में दो वार्ड जीतकर अपनी शुरुआत की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram