राष्ट्रीय

आज शाम तक ओडिशा पहुंचेगा ‘असानी’ चक्रवात, भारी बारिश की चेतावनी, जानें- किन राज्यों में होगा असर

'Asani' cyclone will reach Odisha by this evening, warning of heavy rain, know which states will be affected

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा ‘असानी’ चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर ओडिशा व आंध्र प्रदेश के साथ झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि चक्रवात ‘आसनी’ वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुँचेगा।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह चक्रवात ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। हालांकि, चक्रवात के प्रभाव की आशंका को देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10, 11 और 12 मई को तटीय ओडिशा में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी बंदरगाहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही नौ से 11 मई तक मछुआरों को समुद्र की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से नौ मई से ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में सागर अशांत रहेगा। वहीं, 10 मई शाम को हल्की बारिश होगी। हालांकि, इस दौरान ओडिशा के गजपति, गंजाम एवं पुरी जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। 11 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर एवं कटक जिले में भी भारी बारिश होगी। इसी तरह 12 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर जिले में भारी बारिश होगी। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram