राष्ट्रीय

असम में बाढ़ से 4 जिलों में बिगड़े हालात, करीब 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Assam floods worsened the situation in 4 districts, more than 7 lakh people affected

नगांव। असम में बाढ़ का कहर जारी है। शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन नगांव, होजई, कछार और दरांग जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 29 जिलों में करीब 7.12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
अकेले नगांव जिले में 3.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कछार जिले में 1.66 लाख, होजई में 1.11 लाख और दरांग जिले में 52,709 लोग प्रभावित हुए हैं।
असम के दीमा हसाओ जिले का खूबसूरत शहर हाफलोंग राज्य में जारी बाढ़ के कारण तबाह हो गया है। पिछले छह दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण शहर को इस तरह के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
इस जिले में घरों की दीवारें भी टूट चुकी हैं। अनियंत्रित पानी ने यातायात को रोक दिया है और लोगों के लिए अपने घरों में रहना लगभग असंभव हो गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram