राजनीति

भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची, सिराज से लड़ेंगे जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्‍य कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा हाईकमान ने दो मंत्रियों के हलके बदल दिए हैं व एक मंत्री का टिकट कटा है। 11 विधायकों के टिकट कटे हैं। सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि उनके बेटे को धर्मपुर हलके से टिकट दी गई है।
पार्टी ने जयराम सरकार में दो शक्तिशाली जाने वाले माने जाने वाले मंत्रियों के हलके भी बदल दिए हैं। भाजपा ने शिमला जिले के वरिष्ठ नेता राजधानी से लंबे समय से चुनावी पारी खेलते आ रहे हैं सुरेश भारद्वाज को कुसुम्‍पटी से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह से पार्टी के कांगड़ा से नेता और दबंग मंत्री राकेश पठानिया का हलका भी बदल दिया है उन्हें इस बार नूरपुर की बजाय फतेहपुर से चुनावी समर में उतारा है।
पांच महिलाओं को टिकट, एससी व एसटी वर्ग से 19 प्रत्‍याशी
भाजपा हाईकमान ने 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है व दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र बदले हैं। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दिया गया। पांच महिलाओं को भाजपा ने चुनावी मैदान में प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा ने एससी वर्ग के 11 और एसटी के आठ प्रत्‍याशियों को टिकट दिया है। भरमौर, चंबा, जवाली, धर्मशाला, आनी, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, भोरंज, बिलासपुर के विधायकों के टिकट कटे हैं।
कांगड़ा जिला की तस्‍वीर
शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी, नूरपुर से रणवीर निक्का, जवाली से संजय गुलेरिया, फतेहपुर से राकेश पठानिया, कांगड़ा से पवन काजल और पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्‍ख राज प्रेमी, इंदौरा से रीता धीमान, जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, सुलह से विपिन परमार नगरोटा बगवां से अरुण कुमार मेहरा कूका को प्रत्याशी बनाया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram