मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- घोषणा के बावजूद केंद्र ने नहीं दिए 1500 करोड़ रुपये

er 2025
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के तौर पर 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के ताैर पर 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि यह राशि जल्द दी जाए, जिससे प्रभावितों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2023 में 23 हजार घर नष्ट हो गए थे। इसी तरह 2025 में आपदा से हजारों लोग बेघर हुए हैं। पहले केंद्र और राज्य की ओर से प्रभावितों को डेढ़ लाख रुपये तक राहत राशि दी जाती थी, जिसे उन्होंने बढ़ाकर अब सात लाख कर दिया है।



