राज्य

बलिया पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, बलिदान दिवस पर जिला कारागार से ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया बलिदान दिवस पर शुक्रवार को 9.45 बजे पहुंचे। इस दौरान वह यहां करीब एक घंटे तक मौजूद रहे और जिला कारागार से ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करने भी पहुंचे। दरअसल 19 अगस्त 1942 को बलिया पूरे देश से पांच साल पहले ही स्वतंत्र हो गया था। इस लिहाज से यह बलिया जिले की 81वीं आजादी की वर्षगांठ है। पहली बार ऐसा होगा जब बलिया के लोगों के लिए इस बेहद गौरवशाली दिन मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे।
बलिया जिले के इतिहास में इस दिन को आजादी का दिन के तौर पर मनाया जाता रहा है। वर्ष 1942 में जिला देश से पांच साल पहले आजाद हो गया था। उसकी यह बलिया जिले की 81वीं वर्षगांठ है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी सुबह से ही चलती रही। कुंवर सिंह डिग्री कालेज के मैदान में हैलीपैड का कार्य एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम तक पूरी कर ली गई थी। सभी महापुरुषों के स्मारकों की भी रंगाई-पोताई का कार्य चल रहा था। जिला कारागार और पुलिस लाइन में भी तैयारी सुबह भी होती रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram