
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में नए बस अड्डे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह बस अड्डा ऊधमसिंह नगर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। धामी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा बस अड्डे का लोकार्पण किया
- ऊधमसिंह नगर में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
- क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा यह बस अड्डा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज रोड पर लोहियापुल के समीप बने 11 करोड़ की लागत से हाईटेक महाराणा प्रताप रोडवेज बस स्टेशन का लोकापर्ण किया। सीएम धामी ने कहा कि मंकर संक्राति पर्व के शुभ अवसर पर इस रोडवेज स्टेशन को जनता को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है।
उन्होंने कहा कि यह बस स्टेशन उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। राज्य में जो भी योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उन सभी का लोकापर्ण भी हुआ है। सीएम धामी ने कहा कि जब वह पहली बार क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, तभी उन्होंने सोचा था कि खटीमा में भव्य बस स्टेशन होना चाहिए। जिससे लोगों को आने-जाने की अच्छी सुविधा मिल सके।
इस बस स्टेशन के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया, घोषणा भी की थी। उन्होंने वीरशिरामणि महाराणा प्रताप के बलिदान को देखकर इसका नाम भी उन्हीं के नाम से रखा है। ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी हो सके। यह बस स्टेशन ना कि परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में इसका लाभ लोगों को मिलेगा। शहर के लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। जमरानी बांध का भी काम शुरु हो गया है। सीएम धामी ने कहा कि भव्य शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की है, उस पर भी जल्द काम शुुरु हो जाएगा।
पंतनगर में अंतराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डे का शिलान्यास होने जा जा रहा है। एम्स का सटेलाइट सेंटर बनकर तैयार हो गया है। जल्द शुरु हो जाएगा। पीएम मोदी के कामों से प्रभावित होकर उत्तराखंड की जनता 2027 में भी भाजपा की सरकार बनाकर हैट्रिक लगाने जा रही है। इसलिए कांग्रेसी परेशान है। छूट बोलने का काम कर जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है।


