राज्यवायरल न्यूज़

सीएम पुष्कर फुल टू फुल एक्शन में , उधर रामनगर से निपटे, इधर प्रशासनिक फेरबदल

Pb

शासन स्तर पर जल्द प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। प्रशासनिक हलकों में कुछ जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के बदले जाने की चर्चाएं हैं। जी-20 की पहली बैठक के आयोजन की व्यस्तता से फारिग होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबादलों के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

 

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।लेकिन शासन ने तीन माह का सेवा विस्तार उनको दिया है इसके बाद ही शासन इस कुर्सी पर किसी वरिष्ठ नौकरशाह को बैठा सकता है। एक जिले के डीएम को इस पद पर भेजे जाने की चर्चाएं हैं। अभी जिन जिलों के जिलाधिकारियों को बदले जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, उनमें तीन गढ़वाल के और तीन ही कुमाऊं मंडल के हैं।

ठीक ऐसी ही संभावनाएं तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलने की भी जताई जा रही हैं। कुछ माह पूर्व प्रमोशन के बाद आईएएस अधिकारी बनें कुछ वरिष्ठ अफसरों को जिलाधिकारी बनाए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि चर्चाएं यह भी है कि फील्ड में तैनात जिलाधिकारियों की एक-दूसरे की जगह अदला-बदली की जा सकती है।

 

दायित्वों पर केंद्रीय नेतृत्व की हामी का इंतजार

 

धामी सरकार को दायित्वों पर केंद्रीय नेतृत्व की हामी का इंतजार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, सूची अब केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए गई है। माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की स्वीकृति के बाद दायित्व की राह खुल जाएगी। अभी केंद्रीय नेतृत्व से इस बारे में कोई संकेत नहीं हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram