उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अर्धांगिनी संग मनाया करवा चौथ:बोले- आस्था और समर्पण का प्रतीक, नारी का स्थान सर्वोपरि

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी संग मनाया करवा चौथ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी संग मनाया करवा चौथ। - Dainik Bhaskar

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया। इस अवसर पर सीएम दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ व्रत का समापन किया।

सीएम पत्नी और बेटे संग चांद के सामने हाथ जोड़ते हुए।
  • देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया। इस अवसर पर सीएम दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ व्रत का समापन किया।

करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था- सीएम सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।

सीएम ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए। पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए रखा जाने वाला सुहागिनों का यह निर्जला व्रत देर शाम चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही पूरा हो गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram