हिमाचल प्रदेश

रजनी पाटिल से एक साथ मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गरमाई सियासत

शिमला

दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से एक साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राज्य में संगठन की नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले थे, तो भी रजनी पाटिल साथ थी। अब एक बार फिर से नए पीसीसी चीफ को लेकर चर्चा शुरू हुई है। यह चर्चा बुधवार को नई दिल्ली में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात के बाद आरंभ हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी के विवाह समारोह के लिए निमंत्रण देने गए हैं, लेकिन सियासत में कोई भी मुलाकात सामान्य नहीं होती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर यह जरूर लिखा कि इस मुलाकात के दौरान संगठन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि नवंबर महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर निर्णय हो जाएगा। इसके बाद कांग्रेस को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन करना है। अब तक प्रदेश अध्यक्ष के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से लेकर ठियोग के एमएलए कुलदीप राठौर के अलावा एमएलए सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार का नाम चर्चा में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खुद ये कहा था कि हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा, उसे निभाया जाएगा। कुलदीप राठौर ये जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram