उत्तराखंड

कल से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे सीएम धामी:गोरियाकोठी और वारसलीगंज में करेंगे जनसभा, सिवान में होगा रोड शो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से बिहार चुनाव में प्रचार करते हुए नजर आएंगे। शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यमंत्री पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिवान और नवादा जिले की तीन विधानसभा में जनसभा और रोड शो करते नजर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गोरिया कोठी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी देवेश कांत सिंह के पक्ष में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

नामांकन सभा के बाद मुख्यमंत्री सिवान विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडे के पक्ष में आयोजित रोड शो में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं सिवान जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री 2:35 पर नवादा जिले की वारसलीगंज विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुणा देवी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ये होगा कार्यक्रम शुक्रवार 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से मुख्यमंत्री सिवान जिले की गोरिया कोठी विधानसभा के लिए रवाना होंगे और इस विधानसभा सीट पर नामांकन सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सिवान विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए आयोजित रोड शो में हिस्सा लेंगे। वही रोड शो के बाद मुख्यमंत्री करीब 2:35 पर नवादा जिले की वारसलीगंज विधानसभा सीट पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्याम 4:15 पर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram