अंतरराष्ट्रीय

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता लियु जियानचाओ नेपाल पहुंचे, प्रधानमंत्री देउबा से मुलाकात की

काठमांडू| चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता लियु जियानचाओ ने रविवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग के प्रमुख लियु तीन दिवसीय यात्रा पर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को यहां पहुंचे।उन्होंने नेपाल के विदेश मंत्रालय में विदेश मंत्री डॉ. नारायण खडका से भी मुलाकात की।
बयान में कहा गया, ‘‘लियु जियानचाओ ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से रविवार को शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान नेपाल और चीन के आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई।’

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram