मनोरंजन

रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज, महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप

नई दिल्ली।रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फोटोशूट के चलते रणवीर की मुश्किले कम होने का नाम ले रही हैं। रणवीर के इस फोटोशूट का कई सामाजिक संस्थाएं भारी विरोध दर्ज करा रही हैं। अब जानकारी आ रही है कि, रणवीर सिंह पर उनके न्यूड फोटोशूट के लिए कानूनी शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिनेता के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एएनआई ने अपने ट्वीट में बताया, अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि अभी रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं।
मिमी चक्रवर्ती ने तीखी प्रतिक्रिया
वहीं, रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट के तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही लगातार वायरल हो रही है। अभिनेता को अपने इस फोटोशूट के लिए कई सेलेब्स का समर्थम मिल रहा है तो कई सेलेब्स उनकी जोरदार भस्तना कर रहे हैं। साथ ही टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने उनसे कई तीखे सवाल किए थे।
आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, आलिया भट्ट से ‘डार्लिंग’ का ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पर जब रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर जब उनसे पूछा गया था। तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के लिए कुछ भी नेगेटिव कुछ नहीं कह सकती, इसलिए मैं इस सवाल को भी बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वो हर किसी के फेवरेट अभिनेता हैं। उन्होंने हमें अपनी फिल्मों से इतना कुछ दिया है तो हमें उन्हें सिर्फ प्यार ही देना चाहिए।
आपको बता दें, रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिनमें वो बिना कपड़ों के जमीन पर लेटकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। जिन्होंने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram