राज्य

लांच हुआ SEAT का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 172KM

sg

नई दिल्ली। स्पैनिश वाहन निर्माता SEAT ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Mo 50 लांच कर दिया है। SEAT का ये दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले कंपनी ने नवंबर में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Mo 125 लांच किया था। लेकिन अब कंपनी ने अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करके मार्किट में तहलका मचा दिया है। कंपनी का दावा है कि Mo 50 सिंगल चार्ज में 172Km की रेंज देगा।

Mo 50 में 5.6 kWh की बैटरी और 7.3 kW की मोटर से लैस है। ये 9.7 bhp पावर की डिलीवरी करती है। SEAT Mo 50 में राइडिंग के लिए 3 मोड्स सिटी, स्पोर्ट और ईको मिलते हैं। हालांकि अभी कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि नए साल की शुरूआत में स्कूटर की सेल शुरू हो जाएगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram