क्राइमदुखद

वैवाहिक कलह के चलते पति ने पत्नी, बेटी और सास को मारा चाकू, हालत गंभीर

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रविवार को वैवाहिक विवाद को लेकर 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने जानकारी पाते ही आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी पेशे से एक इंजीनियर है, जो गुड़गांव में तकनीकी सहायक के रूप में काम करता है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। घायलों की पहचान अदिति शर्मा (37), उनकी आठ वर्षीय बेटी और मां माया देवी (60) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि प्रथम दृष्टया हमले के पीछे वैवाहिक कलह को कारण माना जा रहा है। दंपति दीवानी और पारिवारिक अदालतों में कानूनी लड़ाई में लगे हुए थे। कश्यप ने कहा कि कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram