मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में नूराबाद क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गिट्टी भरे डंपर और बोलेरो के आमने-सामने से टकरा जाने पर पांच लोगों की मौत हो गयी। ये हादसा मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। मृतक ग्वालियर से अपने ग्राम वित्तोली की ओर जा रहे थे।
ये हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और जबकी एक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायल बताए गए हैं जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा
घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार की देर रात कुछ लोग बोलेरो जीप में सवार होकर ग्वालियर से अपने गांव वित्तोली जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही नूराबाद के पास पहुंची, सामने से गिट्टी से भरा डंपर आ गया। बोलेरो चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक बुलेरो और डंपर आपस में भिड़ गए।
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और चार घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भेज दिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। तीन का इलाज ग्वालियर में चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वालों के नाम
मरने वालों के नाम भरत (40 वर्षीय) पुत्र केदार सिंह, देवेंद्र (45 वर्षीय) पुत्र निहाल सिंह, केशव (42 वर्षीय) पुत्र आशाराम सिंह, रामपत (55 वर्षीय ) पुत्र मुरली, विद्याराम (43 वर्षीय) पुत्र रघुवर सिंह हैं। ये सभी वित्तोली गांव के रहने वाले हैं। डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि डंपर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा
You Might Also Like
हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..
रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित ग्राम मरडीह, फुंगी...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश के बाद अंबिकापुर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने...
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने भिलाई नगर निगम के अधिकारियों को नागरिकों...
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….
रायपुर: छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया...



