राज्य

वाराणसी में महिला की मौत पर चिकित्सक दंपति के खिलाफ एफआइआर दर्ज, प्रसव के लिए कराया गया था भर्ती

वाराणसी : प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पातल में भर्ती महिला की मौत हो गई। पति ने चिकित्सक दंपति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चौबेपुर के बराई गांव निवासी अभिलाष सिंह की पत्नी साक्षी सिंह को प्रसव के लिए पहड़िया स्थित श्रीनगर कालोनी में किलकारी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल में एक सितंबर को भर्ती कराया गया था।
महिला चिकित्सक डा. शैल कुशवाहा ने आपरेशन किया था। इसके बाद बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे को एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती करवा दिया। दो सितंबर को साक्षी सिंह ने पेशाब न होने की शिकायत की। अभिलाष सिंह ने आरोप लगाया कि डा. शैल कुशवाहा उसे देखने नहीं आई। शरीर में इंफेक्शन फैल जाने की वजह से स्थिति खराब होने पर साक्षी सिंह को तीन सितंबर को महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हास्पिटल में रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया।
अंग काम न करने की वजह से अगले दिन साक्षी सिंह की मौत हो गई
बताया कि महिला के शरीर में गंभीर संक्रमण हो गया है। 24 घंटे से अधिक पेशाब रुकने से गुर्दा काम करना बंद कर दिया है। अंग काम न करने की वजह से अगले दिन साक्षी सिंह की मौत हो गई। उपचार काफी देरी से शुरू हुआ और इस वजह से मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लापरवाही से मृत्यु के आरोप संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतका के पति अभिलाष ने डा. शैल कुशवाहा उनके पति डा. सुनील कुशवाहा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram