दुखदराष्ट्रीय

बाढ़ लेकर आयी असम में तबाही! 108 लोगों की मौत, 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ लेकर आयी असम में तबाही! 108 लोगों की मौत, 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

गुवाहाटी। देश में बाढ़ से कई राज्य परेशान है लेकिन सबसे भयानक बाढ़ का कहर असम में देखने को मिल रहा है। मानसून के पहले से शुरू हुई बारिश ने राज्य को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अब तक असम में आयी बाढ़ में 108 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है। असम में स्थिति ऐसी बनी हुई है कि लोग भूख से तड़प रहे हैं। उनके घर डूब चुके है। दूर दराज से पानी में तैर कर लोग शिविरों में पहुंच रहे हैं। असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही तथा सात और लोगों की मौत हो जाने से इस आपदा में अब तक कुल 108 लोगों की जान जा चुकी है।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के बुलेटिन के अनुसार बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या घटी है। बाढ़ से 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि बुधवार को 32 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 54.5 लाख थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है तथा इस चुनौती से निपटने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की खातिर राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram