राज्यवायरल न्यूज़

रोड शो में छाया बुल्डोजर.. चंपावत की जनता के पास विकास का बड़ा अवसरः योगी

रोड शो में छाया बुल्डोजर.. चंपावत की जनता के पास विकास का बड़ा अवसरः योगी

धामी के समर्थन में यूपी के सीएम ने किया रोड शो

 

टनकपुर। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी आदित्य नाथ सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे। रोड शो के दौरान बुलडोजर भी छाया रहा। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। कहा कि सीएम धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। चंपावत अपनी 25 वर्ष की यात्रा पूरी कर रहा है, और ऐसे में मुख्यमंत्री चंपावत कीजनता को विकास की ओर से ले जाने के लिए यहां आए हैं। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धामी ने कहा कि यूपी में हम हर दिन अपराध की खबरें सुनते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बुलडोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। कहा कि हर गलत काम पर सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुल्डोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम ने चंपावत की जनता से 31 मई को भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान स्थल तक पहुंचने की अपील की। वहीं सीएम योगी के पहुंचने से पूर्व सीएम धामी ने मल्लिकार्जुन स्कूल में युवा सम्मेलन को भी संबोधित किया। इसमें धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा एबीवीपी के युवाओं में जोश भरा। उन्हें युवाओं को भाजपा से जोड़ने को प्रेरित किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram