वायरल न्यूज़

आत्महत्या के 3 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे कर दिए थे ये सारे काम!

दिव्य प्रभात के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए अभी तुरंत मैसेज करें लाइन 94588 77900

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके फैंस और परिवारवालो के लिए इस बात पर यकिन करना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत इस तरह का कदम उठा सकते हैं। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के हर एक पहलू की जांच पड़ताल कर रही है।

खबरों के अनुसार मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुशांत ने यह कदम उठाने के 3 दिन पहले स्टाफ की सैलरीज और पेमेंट्स का हिसाब क्लियर कर दिया था। साथ ही सभी लोगों को पैसे देते वक्त सुशांत ये भी कहते थे कि पैसों की दिक्कत के चलते वो आगे उनका पैसा नहीं दे पाएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत के एक मैनेजर ने बांद्रा पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि आत्महत्या करने से तीन दिन पहले ही उन्होंने अपने सारे बकाया पैसे दे दिए थे। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के हाउस हेल्पर ने भी ऐसा ही कहा है।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से सुशांत सिंह राजपूत के सामने पैसों की दिक्कत आ रही थी क्योंकि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था और उनके पास ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं बचे थे। खबरों के अनुसार सुशांत को अपनी पुरानी मैनेजर दिशा सालियन के जरिए एक वेब सीरीज का कॉन्ट्रेक्ट मिलने वाला था, जिन्होंने खुद 8 जून को घर की छत से कूदकर जान दे दी थी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram