स्पेशल

जब देश पर बात आई तो आर्थिक मंदी को लोगों ने किया दर किनारे

दिव्य प्रभात के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए तुरंत अभी मैसेज करें9458877900

 

 

जनता चाइना के प्रोडक्ट का परित्याग कर चाइना के पेट पर पर वार करेगी, और भारतीय फौज उसके सीने पर, और हमारे प्रधानमंत्री कूटनीति तरीके से चाइना को बर्बाद कर देंगे।

 

महामारी में लंबे लोक डाउन की मार झेल रही जनता पहले ही आर्थिक मंदी का शिकार है। और इसके ऊपर से चाइना का सौतेला व्यवहार। पर भारत में विविधता में एकता अखंडता में एकता कहीं जाती है जो आज सार्थक होती प्रतीत हो रही है। हालांकि चाइना के उत्पाद काफी सस्ते हैं और आम जनता की क्रय शक्ति के अनुरूप है। पर जब देश पर बात आई तो लोगों ने आर्थिक मंदी के बावजूद भी चाइना के प्रोडक्ट को बहिष्कार करने में ही देशहित समझा। आमजन से लेकर बड़े बड़े व्यापारियों ने चाइना के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। यह बात दर्शाती है कि देश सर्वोपरि है। हम भारतवासी और मंदी झेल लेंगे पर अपने आत्मसम्मान, देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं करेंगे। हम आपस में कितना भी लड़ झगड़ ले। किंतु जब देश पर बात आएगी हम सब एक हैं। चाइना से युद्ध की तो बात बहुत दूर यदि हम उसके सामान का बहिष्कार कर दें तो हम उसे बिना लड़े ही मात दे देंगे। हमारी फौज चाइना के छाती पर वार करेगी और हम उसके पेट पर, इससे चाइना ही नहीं अन्य देश भी सबक लेंगे कि भारत को छेड़ने का क्या परिणाम है।
(अवतोष शर्मा स्वतंत्रत पत्रकार)

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram