राष्ट्रीय

जोरहाट एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला Indigo का विमान, बाल-बाल बची 98 यात्रियों की जान

जोरहाट (असम)। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई है। कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर फिसल गई। रनवे से फिसलकर विमान कीचड़ में फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। फ्लाइट ने असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।
जांच के लिए टीम का गठन
इंडियो एयरलाइन्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एयरलाइन्स के हवाले से कहा गया कि जोरहाट से टेकआफ के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और कीचड़ में फंस गया। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। विमानन कंपनी ने ये भी कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विमान के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कोई असामान्यता नहीं देखी मिली।
विमान में 98 यात्री थे सवार
समाचार एजेंसी के मुताबिक, विमान में कुल 98 यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट 6E-757 ने गुरुवार दोपहर 2.20 बजे टेक आफ किया था। टेक आफ के दौरान विमान के पहिए रनसे से हट गए और कीचड़ में फंस गए। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। भारतीय वायु सेना की मदद से यात्रियों को विमान से उतारा गया। बता दें कि भारतीय वायुसेना एयरपोर्ट की देखरेख कर रही है। बाद में फ्लाइट को रद कर दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram