राज्य

मेले में प्रसाद के रूप में पिला दिया नशीला पदार्थ, 40 लोग बेहोश; 25 लोगों की हालत गंभीर

Intoxicants given as prasad in the fair, 40 people unconscious; condition of 25 people critical

गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के एक गांव में लगे मेले में श्रद्धालुओं को नशे में नशीला पदार्थ पिला लिया, जिससे कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में लगे मेले में प्रसाद के रूप में नशीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है, जिससे हाहाकार मचा हुआ है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव मुबारिकपुर में बुद्धो माता मंदिर के मेले में सैकड़ों लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई। यहां पर बुद्धो माता मंदिर मेले के प्रसाद के रूप में लोगों को नशीला पदार्थ पिला दिया गया है। नशीला पदार्थ पीकर मेले में आए 30 से 40 से ज्यादा लोग खड़े-खड़े बेहोश हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंचा अधिकारियों ने अधिकतर लोगों को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल और फरुखनगर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 25 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। पुलिस के आला अधिकारी भी नागरिक अस्पताल में मौजूद हैं।
वहीं, मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मेले में आए लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद लोग एक-एक कर बेहोश होते गए। वहीं, गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल और फरुखनगर के नागरिक अस्पताल में भर्ती छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
गाजियाबाद में भी पिछले सप्ताह आया था ऐसा ही मामला
पिछले सप्ताह दिल्ली के भजनपुरा से गाजियाबाद के मोदीनगर के सीकरी कलां मेले में गए एक ही परिवार के 9 लोग जहरखुरानी का शिकार हो गए थे। ये सभी लोग सीकरी मेला देखने गए थे। रात में सब लोग मेले में घर से लाया हुआ खाना खा रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति आया और सभी को साफ्ट ड्रिंक देते हुए कहा कि यह मंदिर का प्रसाद है। इसके बाद जैसे ही परिवार के लोगों ने साफ्ट ड्रिंक लिया तो तुरंत बाद ही सभी बेहोश हो गए। जब होश आया तो पाया कि उनके पास जो भी सामान, नकदी और जेवरात था, सब गायब मिला।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram