राष्ट्रीय

ईसाई प्रचारक ने शिक्षिका की पिटाई की, पत्नी के साथ भेजा गया जेल

बरेली के बिशप कौनराड स्कूल के शाखा सेंट अल्फोंसेन्स स्कूल की एक शिक्षिका की एक ईसाई प्रचारक और उसकी पत्नी ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस में मामला दर्ज होने पर पति-पत्नी को जेल की हवा खानी पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक 8 दिसम्बर को शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने पर ईसाई प्रचारक के पुत्र को क्लास में डाँट दिया। अगले दिन वह और उसकी पत्नी ने स्कूल में आकर भरी क्लास में शिक्षिका के साथ मारपीट की। शिक्षिका ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी,

जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। रिपोर्ट में गम्भीर चोट की बात सामने आने पर ईसाई प्रचारक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित टीचर के कान में गंभीर चोट आयी है। बिशप स्कूल के प्रबंधक हैरी डिकुन्हा ने इस घटना पर खेद जताया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram