खेल

फैंस की डिमांड पूरी करते-करते रह गए ईशान, बताया क्या थी लोकल ब्वॉय से लोगों की मांग

नई दिल्ली। चेज मास्टर धौनी के शहर में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए साउथ अफ्रीका के 279 रनों के लक्ष्य को केवल 3 विकेट खोकर 25 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। यह जीत टीम के लिए इसलिए भी जरूरी थी क्योंकि टीम ने इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब डिसाइडर मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत की तरफ से मैच के हीरो रहे लोकर ब्वॉय ईशान किशन और टीम के उप-कप्तान ईशान किशन जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि किशन 7 रनों के मामूली अंतर से शतक से चूक गए लेकिन श्रेयस अय्यर ने नाबाद 113 रनों की पारी खेली।
फैंस ने रखी थी ईशान से खास डिमांड
मैच के बाद ईशान किशन ने कहा कि “फील्डिंग करते समय यहां के फैंस ने उनसे एक खास डिमांड की थी।” उन्होंने कहा कि “जब मैं फील्डिंग कर रहा था तो लोगों ने कहा था कि शतक लगाऊं। दुर्भाग्यवश मैं इससे चूक गया लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि टीम जीत गई। हो सकता है कि मैं अगले मैच में अपना बेस्ट दूंगा और मेरी टीम फिर से जीतेगी।”
उन्होंने कहा कि “इस मैदान पर मैं बहुत खेला हूं और मुझे पता है कि यहां पर रन बनाना इतना आसान नहीं होता है इसलिए मैं गेंद को मैरिट के हिसाब से खेल रहा था और कोई जबरदस्ती का शॉट मारने की कोशिश नहीं कर रहा था।”

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram