मनोरंजन

लाइव इवेंट में ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बॉलीवुड इंडस्ट्री के डासिंग स्टार और सबसे घुलमिल कर रहने वाले ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। उनकी ‘विक्रम वेधा’ फिल्म का टीजर आउट हुआ है जो काफी चर्चे में बनी हुई हैं। इसी बीच, शनिवार को ऋतिक रोशन मुंबई में एक इवेंट के दौरान नजर आए जहां उनके फैंस भी भारी संख्या में मौजुद थे। नियॉन ग्रीन ब्लेजर और व्हाइट पैंट पहने नजर आए ऋतिक काफी हेंडसम लग रहे थे। पैपराजी विरल भयानी के सोशल मीडिया पर एक्टर की वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में ऋतिक स्टेज पर अपने फैन तके पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है।
फैंस भी इस वीडियो को देख काफी खुश हो रहे है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन उनकी तरफ आता है और उनके पैर छूता है जिसके बदले में ऋतिक भी उसके पैर छू लेते हैं। फैन भी काफी हैरान रह गया। इसके बाद ऋतिक ने उसे गले लगाया और फोटो भी क्लिक की। बता दें कि ऋतिक की तरफ से उस फैन को उनके ब्रांड ‘एचआरएक्स’ की तरफ से गिफ्ट भी दिया गया। पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में तैयार की जा रही विक्रम वेधा एक तमिल फिल्म का रीमेक है और इसमें ऋतिक के अलावा सैफ भी भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।