मनोरंजनवायरल न्यूज़

‘विक्की-कैटरीना भी देखकर शर्मा जाएं…’ कॉन्डम कंपनी ने दोनों के लिए शेयर की ऐसी धांसू पोस्ट, dekhe video

नई दिल्ली : बॉलीवुड में साल 2021 की सबसे बड़ी शादियों में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हो गई है। करीब दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे विक्की और कैटरीना ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित एक लग्जरी रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। दोनों की शादी में डायरेक्टर कबीर खान, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और शरवरी वाघ सहित फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। विक्की और कैटरीना की शादी इसलिए भी काफी सुर्खियों में रही, क्योंकि दोनों ने मेहमानों के लिए कई तरह के नियम लागू किए थे। इस बीच कॉन्डम कंपनी ड्यूरेक्स ने विक्की और कैटरीना को लेकर एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जो काफी वायरल हो रही है।’अगर शादी में हमें इनवाइट नहीं किया…’दरअसल, विक्की कौशल और कैटरीना ने अपनी शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया था। शादी में आने और ना आने वाले मेहमानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई तरह के मीम्स शेयर किए। इसी कड़ी में ड्यूरेक्स इंडिया ने दोनों की शादी से पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा- ‘डियर विक्की और कैटरीना…अगर शादी में हमें इनवाइट नहीं किया गया, तो ये जरूर एक मजाक होगा।’Katrina Kaif और Vicky Kaushal की शादी की तस्वीरों पर फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी’जिसने भी ये पोस्ट तैयार की है, उसे…’ड्यूरेक्स इंडिया की इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, ‘इस शादी पर ये अभी तक की सबसे अच्छी पोस्ट है।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘जिसने भी ये पोस्ट तैयार की है, उसकी तारीफ होनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट में स्माइली के साथ लिखा- ‘इलाज से बेहतर रोकथाम ही है…।’मंगलवार को हुई हल्दी की रस्म, गुरुवार को सात फेरेआपको बता दें कि कैटरीना और विक्की अपनी शादी के लिए 6 दिसंबर को ही राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंच गए थे। इसके बाद मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई, बुधवार को संगीत और गुरुवार को दोनों सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। विक्की और कैटरीना ने इससे पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज भी की थी। शादी में मेहमानों के लिए कई नियम तय किए गए थे, जिनमें से एक नियम मोबाइल फोन साथ लाने की मनाही का भी था। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का भी शादी में पूरा ध्यान रखा गया था।शेरा की टीम ने संभाला सुरक्षा का जिम्माअपनी शादी में कैटरीना ने सलमान खान को इनवाइट नहीं किया था, लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके बॉडीगार्ड शेरा की टीम ने संभाली थी। गौरतलब है कि कैटरीना का नाम इससे पहले सलमान खान और रणवीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है और शायद यही वजह रही कि शादी में इन दोनों को ही निमंत्रण नहीं भेजा गया था। इसके अलावा विक्की कौशल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी को भी शादी में नहीं बुलाया था।शादी से ठीक पहले विक्की की एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखी पोस्टकैटरीना के साथ सात फेरे लेने से पहले विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ऐसी पोस्ट भी लिखी, जिसे विक्की से जोड़कर देखा गया। दरअसल अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हरलीन सेठी ने बिना विक्की कौशल का जिक्र किए लिखा, ‘कभी कभी जिंदगी का मतलब तलाशना, टोस्ट का मतलब तलाशने जैसा हो जाता है। इसलिए, कभी कभी टोस्ट को सीधे खा लेना ही बेहतर होता है।’विक्की-कैटरीना की शादी पर कंगना ने क्या कहावहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने से कम उम्र के विक्की कौशल से शादी करने पर कैटरीना कैफ की तारीफ की। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जब हम बड़े हो रहे थे, तो ऐसे सफल पुरुषों की कहानियां सुनते थे, जो अपने से कम उम्र की महिलाओं से शादी करते थे। महिलाओं का अपने पति से ज्यादा सफल होना तो एक मुसीबत के तौर पर देखा जाता था। लेकिन, अब देखकर अच्छा लग रहा है कि अमीर और सफल महिलाएं सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आगे निकल रही हैं। लैंगिंक रूढ़िवादिता की परिभाषा एक बार फिर से बदलने के लिए पुरुषों और महिलाओं को बधाई।’ गौरतलब है कि कैटरीना अपने पति विक्की कौशल से उम्र में पांच साल बड़ी हैं।कैटरीना-विक्की की शादी में कौन-कौन शामिल हुआ?विक्की कौशल और कैटरीना ने अपनी शादी में चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण भेजा था। दोनों की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट में करण जौहर, फराह खान, नित्या मेहरा, कैटरीना के डॉक्टर ज्वेल गमाडिया, उनकी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला, हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर, मेकअप आर्टिस्ट डेनियल बाउर, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, शरवरी वाघ, कबीर खान, मिनी माथुर और अंगीरा धर सहित बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े लोगों का नाम शामिल थाl

 

https://dai.ly/x866ndi

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram