वायरल न्यूज़स्पेशल

कलयुगी बेटे से जान माल का खतरा बता रहे पिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार*

*कलयुगी बेटे से जान माल का खतरा बता रहे पिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार*

 

मुज़फ्फरनगर के रामराज थानाक्षेत्र के गांव अहमदवाला निवासी सरदार पृथ्वीपाल सिंह शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपने ही पुत्र से जान का खतरा बताते हुए आलाधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई। सरदार पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अमनीतपाल दबंग किस्म का व्यक्ति है, उसके कहे में नहीं हैं। अमनीतपाल को उसके हिस्से की जमीन दे दी है लेकिन अमनीतपाल प्रार्थी की और भूमि कब्जाना चाहता है और आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौच करता है, पृथ्वी पाल सिंह को अपने बेटे से जान माल का खतरा बना हुआ है। सरदार पृथ्वीपाल सिंह ने रामराज पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही, अब आलाधिकारियों से ही आस है।।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Response

Telegram